Noida News: जिला जज ने सेक्टर-12 साईं कृपा अनाथालय का निरीक्षण
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jul 2022 08:21 PM
Noida: नोएडा। इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में गौतमबुद्घनगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने सेक्टर-12 स्थित साईं कृपा अनाथालय का निरीक्षण करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान श्री सक्सेना ने अनाथ बालक बालिकाओं से पूछताछ करके उनके रहने-खाने आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान अनाथालय के संचालकों ने उन्हें सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मालूम हो कि साईं कृपा अनाथालय में कुल 48 बच्चे हैं जिनमें 35 बालिका तथा 13 बालक है जिनकी आयु 2 माह से लेकर 18 वर्ष तक की है। इस दौरान जिला न्यायाधीश के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी त्यागी, उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी तथा प्रभारी एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट विनोद पवार आदि मौजूद थे।