जिलाधिकारी ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 08:45 AM
नोएडा (चेतना मंच)। जनपद में वायु प्रदूषण को कम करने तथा एनजीटी व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रैप स्टेज-2 के अंतर्गत वांछित अनुपालन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
पॉल्यूशन की रोकथाम के लिए अभियान चलाएं
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर औद्योगिक क्षेत्र होने तथा अधिक यातायात होने की दृष्टि से पर्यावरण को लेकर अत्यंत संवेदनशील जनपद है। डस्ट पॉल्यूशन की रोकथाम के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा अभियान संचालित किया जाए ताकि डस्ट उत्सर्जन पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंस्ट्रक्शन एवं खनन साइट का नियमित निरीक्षण किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कारगर उपाय किए जाएं व जनपद में अभियान चलाकर एनजीटी एवं प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए और जहां पर भी एनजीटी के नियमों का उल्लंघन होता पाया जाए वहां पर जुर्माना लगाते हुए दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Noida News in hindi
दुकानदार से पॉलिथीन जब्तीकरण करते हुए जुर्माना लगाएं
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्राधिकरण एवं नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्णतया अंकुश लगाने के उद्देश्य से बाजारों में पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर घोषणा करते हुए आम नागरिकों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाली हानियों के संबंध में जागरूक किया जाए और यदि फिर भी दुकानदार पॉलिथीन में सामान विक्रय करता पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार से पॉलिथीन जब्तीकरण करते हुए जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की पॉल्यूशन पर अंकुश लगाने से संबंधित जागरूकता अभियान स्कूलों में संचालित किए जाये ताकि स्कूलों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।