Noida News: तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे, चार हवालात में
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
Noida: नोएडा । बारात की चढ़त के दौरान देर रात्रि तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में थाना सेक्टर- 49 पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा 407 पर लगे डीजे को भी सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि होशियारपुर गांव में बारात की चढ़त हो रही थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था और बाराती उस पर डांस कर रहे थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे को बंद करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने के आरोप में अनुज कुमार, अमित कुमार, कपिल व चांद को गिरफ्तार कर लिया तथा टाटा-407 पर लगे डीजे को भी सीज कर दिया।