
Noida News (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंच कर झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान में सावित्री फुले बाई स्कूल के छात्र छात्राओं, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाडिय़ों एवं अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता जूनियर, सीनियर बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया एवं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से स्कूली छात्र छात्राओं की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अनीता नागर ने बताया कि आज मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, उसमें सावित्री फुले बाई इंटर कॉलेज एवं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाडिय़ों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह तिरंगा यात्रा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सावित्री फुले बाई स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाडिय़ों एवं अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मलकपुर स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद तिरंगा पदयात्रा में शिरकत करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा। साथ में जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता नागर व स्कूली बच्चे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती हुई। Noida News