Noida News : डूब क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं के चंगुल में न फंसें: सीईओ
IAS Ritu Maheshwari
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:48 PM
Noida :नोएडा । नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने जनसामान्य को आगाह किया है कि वह यमुना व हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं के चंगुल में न फंसे। डूब क्षेत्र में निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के यमुना व हिंडन नदियों के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनी अवैध कालोनियों व फार्म हाउसों के निर्माण को लेकर प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है।
प्राधिकरण ने कार्यवाही करते हए ग्राम तिलवाड़ा में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से डूब क्षेत्र की लगभग 1,20,000, 00 वर्ग मीटर भूमि पर बनाये गये 55 फार्म हाउसों एवं गुलावली के डूब क्षेत्र की लगभग 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनाये गये 7 अवैध फार्म हाउसों व निर्माणों को वर्क सर्किल-10, भूलेख विभाग व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण ध्वस्त करने में प्राधिकरण के 150 कर्मचारी 9 जेसीबी मशीनें व 8 डम्फर शामिल रहे।
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूर्णत: वर्जित है। इसलिए जनसामान्य डूब क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं के चंगुल में फंसकर आर्थिक नुकसान न उठाये। डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण में शामिल लोगों के विरूद्ध आपराधिक कार्यवाही भी की जा रही है।