Noida News : इलाज के लिए आई महिला से बलात्कार करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
महिला से बलात्कार करने वाला डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त मे।
भारत
RP Raghuvanshi
09 Nov 2022 11:21 PM
Noida : नोएडा। थाना फेस 2 की पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त डा. सचिन कुमार को सेक्टर 92 के पास से गिरफ्तार किया है।
Noida News :
जानकारी के अनुसार, पीड़िता सात सितंबर को अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अभियुक्त डॉ. सचिन कुमार के भंगेल स्थित क्लीनिक में गई थी। इलाज के दौरान महिला को अकेला देखकर डॉक्टर ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी डॉक्टर सचिन कुमार सहारनपुर का रहने वाला है और नोएडा के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर में रहता है।
Noida News :
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त डॉक्टर सचिन कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी ग्राम बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर का मूल निवासी है। वह यहां भंगेल कस्बे में काफी दिनों से क्लीनिक चला रहा है। लगभग एक माह पूर्व महिला उसके पास इलाज के लिए गई थी। उस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर आरोपी डॉक्टर को सेक्टर-92 के गंदे नाले पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।