<span style="color: #4c83f5;">Noida News : </span> लिफ्ट में फिर बच्चों पर झपटा कुत्ता
Dog pounces on children again in lift
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2022 07:01 PM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पाम सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। इस घटना से बच्ची काफी सहम गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सोसाइटियों की लिफ्ट में पालतू कुत्तों के ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
सोशल मीडिया पर सेक्टर-168 की एक सोसाइटी की लिफ्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लिफ्ट में दो बच्चियां दिख रही है। इस दौरान एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में प्रवेश करती हैं। लिफ्ट में कुत्ते को आता देखकर दोनों बच्चियां पीछे हट जाती हैं। लिफ्ट में प्रवेश करते ही कुत्ता अचानक एक बच्ची पर झपट पड़ता है। कुत्ते के अचानक हमले से दोनों बच्चियां सहम गई। इसके बाद कुत्ते की मालकिन ने लिफ्ट को रोक कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाल दिया। पालतू व स्ट्रीट डॉग्स द्वारा बच्चों व लोगों पर हमला करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी शहर में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। गत दिनों नोएडा शहर की एक सोसाइटी में स्ट्रीट डॉग के हमले में 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद सोसायटी वासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-26-at-1.28.29-PM.mp4"][/video]