
Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के इंपीरिया सोसाइटी में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पर उसकी पत्नी ने झांसी में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि चौगानपुर गोल चक्कर के पास स्थित इंपीरिया सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान झांसी निवासी राजेंद्र सोनी पुत्र राम शंकर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राजेंद्र सोनी के खिलाफ उसकी पत्नी ने झांसी में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है आत्महत्या से 1 दिन पूर्व भी राजेंद्र सोनी झांसी में न्यायालय में तारीख पर पेश होकर वापस नोएडा लौटा था।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजेंद्र सोनी पत्नी द्वारा कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से खासा परेशान था। इस कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बदायूं निवासी जसवीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी है।
Read More - यदि आप भी बनाना चाहते हैं एयरपोर्ट के पास अपना घर तो जल्दी करें, 1 सितंबर तक है मौका Noida Latest Newsबरौला गांव में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन उसे अस्पताल से लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि बरौला गांव में एक किशोरी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए हैं अस्पताल पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी की मौत हो गई है।
Noida Newsकिशोरी की पहचान सीमा पुत्री ठाकुर दीप निवासी ग्राम सुरहा जनपद महोबा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि किशोरी को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि संभवत मिर्गी का दौरा आने के कारण किशोरी छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Noida News