
Noida News /मुंबई (चेतना मंच)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष्मान भारत को लेकर मुंबई में आयोजित बैठक में स्थाई समिति के संयोजक तथा गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा शामिल हुए।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति में डा. महेश शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। संयोजक नियुक्त होने के बाद पहली बार मुंबई में आयोजित भारत में आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति में मुख्य सचिव सार्वजनिक स्वास्थ्य और सचिव चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।