डॉ. महेश शर्मा ने स्वर्ण पदक विजेता वंतिका को दिया आशीर्वाद, बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:53 AM
Noida News : हंगरी में हुई शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली नोएडा की बेटी वंतिका पर नोएडावासियों को नाज है। वंतिका की इस जीत ने देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेक्टर-27 की निवासी वंतिका अग्रवाल हाल ही में शतरंज हंगरी ओलंपियार्ड में स्वर्ण पदक जीतकर आई है। इस बिटियां ने इस क्षेत्र का गौरव व मान बढ़ाया है।
डॉ. महेश शर्मा ने दी जीत की शुभकामनाएं
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने वंतिका के आवास पर जाकर जीत की शुभकामनाएं एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी एवं खेल में उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया साथ में उनकी माता श्रीमती सविता अग्रवाल एवं पिता आशीष अग्रवाल एवं दादा-दादी को भी बधाई दी। वंतिका अग्रवाल के छोटे भाई भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी है। क्षेत्र की जनता भी इस पदक विजेता को आशीर्वाद एवं बधाई दे रहे हैं। Noida News