नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रच दिया इतिहास, दर्ज की बड़ी जीत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:31 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने नया इतिहास रच दिया हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के वर्तमान सांसद तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5 लाख, 54 हजार 972 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नोएडा सीट की जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। यह समाचार लिखे जाने तक नोएडा की सीट के मुकाबले उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट पर जीत का इतना बडा अंतर सामने नहीं आया है।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है। इस हैट्रिक में मजेदार बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत का अपना ही दो बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में नोएडा सीट से डॉ. महेश शर्मा 2 लाख, 80 हजार वोटों से जीते थे। वर्ष-2019 के चुनाव में नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार, 922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। डॉ. महेश शर्मा को 8 लाख, 30 हजार, 812 वोट मिले थे। नोएडा की सीट पर सबसे पहले बसपा के टिकट पर सांसद बने सुरेन्द्र नागर के रिकॉर्ड को भी डॉ. महेश शर्मा ने तोड़ दिया है।
Noida News
वर्ष-2009 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर के नाम से नोएडा की सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। वर्ष-2009 के चुनाव में बसपा के टिकट पर सुरेन्द्र सिंह नागर को 2 लाख, 45 हजार, 613 वोट मिले थे। सुरेन्द्र सिंह नागर के सामने डॉ. महेश शर्मा 15 हजार, 904 वोटों से चुनाव हार गए थे। वर्ष-2009 से पहले नोएडा (गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट) खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी। खुर्जा लोकसभा सीट पर भी कभी इतनी बड़ी जीत नहीं हुई जितनी बड़ी जीत इस बार डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर दर्ज की है। चुनावी विश्लेषक नोएडा सीट की जीत को एकतरफा जीत बता रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि नोएडा की सीट पर भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा को छोडक़र बाकी सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई है।
Noida News