कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जुटे डॉ. महेश शर्मा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:01 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में आज दोपहर होने वाली केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं।
कौन-कौन रहा मौजूद?
आपको बता दें इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए डा. महेश शर्मा ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा चुनावी रणनीति तय की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत, विधायक विपिन परमार, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, पूर्व विधायक विशल लहरिया, पवन काजल, अमित ठाकुर, संगठन मंत्री राजपाल आदि मौजूद थे।