
Noida News /ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा इशिता किशोर तथा कुश मिश्रा के घर जाकर उनको इस कामयाबी पर बधाई दी। इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने उनके माता-पिता तथा परिजनों से भी मुलाकात की तथा उन्हें बच्चों की इस उपलब्धि पर बहुत सारी बधाइयां दी।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इन बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन तथा प्रतिभा से ना सिर्फ परिवार व समाज का नाम रोशन किया है बल्कि गौतम बुध नगर तथा प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने छात्रों को गुलदस्ता दे कर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
[caption id="attachment_91660" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
UPSC द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में अपने परिश्रम व लगन की बदौलत 182वें रैंक पर चयनित गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के बेटे श्री कुश मिश्रा जी व उनके परिवार से इस खुशी के अवसर पर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
[caption id="attachment_91659" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर के आवास पर इशिता डा. महेश शर्मा ने अपना आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वायुसेना में कार्यरत पिता का बचपन में ही साया उठ जाने के बाद भी अथक परिश्रम कर गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र की बेटी सुश्री इशिता किशोर ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम रैंक लाकर अपने हौसले से यह सिद्ध कर दिया कि असंभव कुछ भी नहीं।