
Noida News : नोएडा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक संगठन नोएडा लोक मंच ने नोएडा प्राधिकरण, रोटरी क्लब दिल्ली तथा ओखला सिटी नोएडा हॉट के सहयोग से “इंद्रधनुष" नाम से एक भव्य 'चित्रकारी' प्रतियोगिता का आयोजन किया। नोएडा शहर के इस आयोजन में नोएडा के अनेक विद्यालयों से लगभग 1500 से अधिक छात्रों ने कैनवास पर अपने इंद्रधनुषी रंग बिखेरे। कार्यक्रम में मुख्य विषय पर्यावरण, मेरा प्रिय वाहन, चंद्रयान, मेरा प्रिय त्यौहार, मेरा प्रिय सुपरहीरो आदि रहे।
नोएडा के सेक्टर 33, नोएडा हॉट में आयोजित इस प्रतियोगिता में असीम कल्पना और कलात्मक प्रतिभा का नजारा देखा गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने रंगों के माध्यम से नोएडा हाट को सपनों के कैनवास में बदल दिया। निर्णायकों ने विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए न केवल कलाकृतियों का मूल्यांकन किया, बल्कि इन उभरते कलाकारों को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता पर प्रतिक्रिया पूरे हॉल में गूंजती रही।
इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. योगेंद्र नारायण, नोएडा लोक मंच के अध्यक्ष तथा भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार एवं महासचिव महेश सक्सेना, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आनंद मोहन, मुकेश शर्मा, आईटीई ग्रुप के निदेशक और श्रीमती रंजना चिटकारा, नोएडा हाट की मुख्य प्रबंधक मौजूद रही।
स्नेह मोहन, श्रीमती वजीदा खान, रूप नारायण बाठम, अनिल सिन्हा, कर्णल करमजीत, आसिफ, डॉ. अनुराधा महापात्र, श्रीमती निशु मित्तल, श्रीमती श्वेता सिंह, सौम्य श्रीवास्तव, ग्रेटर नोएडा के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती सुर्भि श्रीवास्तव, अमित मोहन आईएएस, क्लब के असिस्टेंट गवर्नर अलोक वार्ष्णेय एवं सुरेश बंसल ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।