नोएडा को शराबियों ने बना डाला 'ओपन बार', एक ही रात में 270 गिरफ्तार
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Sep 2024 05:51 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सरेराह जाम छलकाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। ऐसे में नोएडा पुलिस ने एक ही रात में 270 लोगों को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया। नोएडा पुलिस की इस कड़ी सख्ती की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
अलग-अलग सेक्टरों से धराए आरोपी
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेंट्रल जोन पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोग खिलाफ अभियान चलाते हुए 270 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने-72, थाना फेस-3 पुलिस ने 18, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 47, थाना बिसरख पुलिस ने-32, थाना बदरपुर पुलिस ने-22 ,थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने-20, थाना सूरजपुर पुलिस ने-47, थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। Noida News