Noida News : सही खानपान न मिलने व बदलती जीवनशैली से बढ़ा गठिया रोग: गोयल
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:47 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:47 PM
नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर फेलिक्स अस्पताल में टॉक शो का आयोजन किया गया । अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव गोयल ने लोगों को गठिया रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा हम आधुनिकता की होड़ जिंदगी को आरामदायक बना रहे है। जिससे शरीर में रोग पनप रहे है। सुविधाभोगी होने के कारण अब लोग शारीरिक श्रम तो दूर पर्याप्त समय तक चलना-फिरना या व्यायाम करना भी छोड़ दिए हैं। यही वजह है कि अब गठिया की समस्या बड़ों के साथ युवाओं में तेजी से बढ़ रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन लगभग आधा या एक घंटे तक योग या व्यायाम करने के साथ ही संतुलित आहार ग्रहण ले तो गठिया रोग से दूर रह सकता है।
फेलिक्स अस्पताल के डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि पूरे विश्व में 12 अक्टूबर को गठिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व अर्थराइटिस दिवस मनाया जाता है। गठिया रोग यूरिक एसिड बढऩे के कारण होने वाली बीमारी है, जो अर्थराइटिस होने का कारण होता है। इसे गाउटी अर्थराइटिस भी कहा जाता है। गठिया में यूरिक एसिड के क्रिस्ट्ल्स जोड़ो में जमा हो जाते है।
यह समस्या तब होती है जब शरीर में सामान्य से अधिक यूरिक एसिड बनाने लगता है।
गठिया की शुरुआत सबसे पहले पैर से होती है, आमतौर पर यह पैर के अंगूठे के जोड़ों से शुरु होता है और इसमें बहुत दर्द होता है तब इसे पोडेग्रा भी कहते है। कुछ समय के बाद यूरिक एसिड के क्रिस्टल शरीर के दूसरे जोड़ो तक फैल जाते है और यह दर्द बढ़ता हुआ कोहनी, घुटने, हाथों की अंगुलियों के जोड़ो और टिशु तक पहुंच जाता है। पहले 45 या इससे अधिक उम्र के बाद ही गठिया की समस्या होती थी। लेकिन अब लोग अधिकतर एसी में समय गुजार रहे हैं। धूप में नहीं रहने के कारण विटामिन-डी की कमी हो रही है। खानपान में गड़बड़ी के कारण कैल्शियम की कमी होने के कारण गठिया की समस्या बढ़ी है। यह समस्या हड्डियों के घिस जाने के बाद होती है।
इसलिए यूरिक एसिड बढऩे पर रोगी को उचित मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी यूरिक ऐसिड को पतला कर किडनी को उत्तेजित करता है जिससे शरीर से यूरिक एसिड मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाता है। फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन करें। ताजे फलों एवं सब्जियों का सेवन करें। जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। ये सब चीजें यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ाती हैं। बेकरी प्रोडक्ट का सेवन न करें, क्योंकि इनमें ट्रांस फैट होता है और ट्रांस फैट से भरपूर खाना यूरिक एसिड बढ़ाने में जिम्मेदार होता है। रोज सुबह प्राणायाम करने से लाभ मिलता है।
गठिया रोग होने के प्रमुख कारण
यूरिक एसिड बढऩा। विटामिन डी व कैल्शियम की कमी। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली। बहुत आरामदायक जीवनशैली अपनाना। व्यायाम नहीं करना, कम घूमना-फिरना। वजन अधिक होना। धूम्रपान व मदिरापान।