
Noida News : थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के जयपुरिया प्लाजा सेक्टर-26 के पास ऐलीवेटिड रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे डम्फर ने एक मोटर साइकिल और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया।
ऐलीवेटिड रोड पर देर रात 2 बजे के करीब यह भयानक हादसा हुआ। ऐलीवेटिड रोड पर तेज रफ्तार में आ रहे हरियाणा नम्बर के डम्फर ने बुलेट मोटर साइकिल व एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट पर सवार नमन (28 वर्ष) पुत्र लोकेश कुमार निवासी कांशीराम आवास योजना प्रताप विहार गाजियाबाद व गीती संध्या स्वाइन (25 वर्ष) पुत्री प्रताप स्वाइन निवासी आरसी कालोनी बेगमपुर भंगेल तथा स्कूटी पर सवार मनीषा सिंह (28 वर्ष) पुत्री किशोर सिंह निवासी प्रियसी स्टेट सेक्टर-76, उमा चौधरी (25 वर्ष) पत्नी अरविंद सिंह निवासी पॉकेट-7, केन्द्रीय विहार सेक्टर-82 तथा अरविंद (26 वर्ष) पुत्र चरण सिंह निवासी केन्द्रीय विहार सेक्टर-82 घायल हो गए।
स्कूटी सवार चालकों को हल्की चोट आई जबकि बाइक पर सवार युवक व युवती को गंभीर चोटें आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर-39 जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गीती संध्या स्वाइन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नमन की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया गया मनीषा सिंह, उमा चौधरी व अरविंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More - Noida News : हरियाणा की हिंसा को लेकर आगबबूला हुए हिन्दू संगठन, निकाली आक्रोश रैलीथाना फेस-2 क्षेत्र के ककराला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। ककराला गांव निवासी अनिल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी मंगलवार की सुबह ककराला गांव से सैमसंग कंपनी की तरफ टहलने के लिए जा रही थी। प्राइमरी स्कूल ककराला के पास मुख्य मार्ग पर तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इस हादसे में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए नगला चरणदास गांव स्थित चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया मंजू देवी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गंभीर स्थिति में मंजू को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में अनिल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना फेज 2 में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida News