ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
Noida News नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के एक नामी स्कूल की टीचर के साथ ऑनलाइन क्लास के दौरान कुछ ऐसी हरकत हुई की टीचर के होश उड़ गए। नोएडा के इस स्कूल में ऑनलाइन क्लास के दौरान महिला टीचर के साथ खूब बदसलूकी और गाली गलौज भी की गई।
गूगल मीट के दौरान बदसलूकी
नोएडा के सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्यालय जैसे नोएडा के नामी स्कूल की महिला टीचर के साथ ऐसी गंदी हरकत की गई है। स्कूल की अध्यापिका रेखा (काल्पनिक नाम) ने इस संबंध में थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में रेखा ने बताया कि प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है और छात्रों की ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए हैं। रेखा ने बताया कि बीते 8 व 9 नवंबर को जब दोपहर 1:00 बजे वह 9वीं कक्षा के छात्रों के साथ गूगल मीट ऐप के जरिए ऑनलाइन क्लास ले रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ऑनलाइन आकर उनके ऊपर अश्लील फब्तियां कसी गई और उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। ऑनलाइन गूगल मीट के दौरान उनके साथ हुई इस हरकत से उनके होश उड़ गए।
दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग
महिला टीचर ने नोएडा पुलिस से शिकायत में कहा है कि उनके साथ बदसलूकी करने वालों की पहचान कर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है।
Noida News in hindi
ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई घटना
नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के कारण कुछ स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाया गया है। और इसी ऑनलाइन क्लास के दौरान महिला शिक्षक के साथ किसी छात्र के ही जानने वाले लोगों ने क्लास के दौरान ही ऑनलाइन अश्लील बातें करने से एक शिक्षक का अपमान और इज्जत मानमर्यादा का हनन कोई छोटी बात नहीं है। ऐसी हरकतों पर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।