
Noida News नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अच्छी खबर यह है कि जाने जाने के लिए उन्हें अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पूरे गौतमबुद्धनगर जनपद के हरेक क्षेत्र को ई बस सेवा से जोड़ा जा रहा है और ई बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर तक कुल 37 रूट तैयार किए गए हैं।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेंं ई बसों का संचालर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। सेक्टर-90 स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) सिटी बस डिपो से 100 मिनी बसों की शुरुआत की जाएगी। बस संचालन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने का काम नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) की ओर से शुरू कर दिया गया है। इन बसों के संचालन का समय सुबह पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक रहेगा।
कासना-सूरजपुर-विजय नगर स्टेशन, ग्रेटर नोएडा डिपो से एक्सप्रेस-वे के रास्ते सेक्टर 37 तक, दनकौर-एलजी गोल-सूरज पुर कोर्ट, दादरी-सूरजपुर-आइओसी गोल चक्कर, नोएडा सेक्टर-22 -सुरजपुर- दादरी, ग्रेनो अच्छर-गलगोटिया-शारदा हास्पिटल-सूरजपुर कोर्ट, सेक्टर-62-नोएडा सिटी सेंटर-सेक्टर-37।
जेवर एयरपोर्ट, गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जेवर एयरपोर्ट-परी चौक-सूरज पुर-दादरी मार्ग, सेक्टर 62-सेक्टर 37-भंगेल-दादरी मार्ग, सेक्टर 62-जिम्स हास्पिटल, सेक्टर-37-चार मूर्ति- गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी मार्ग, बाटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ग्रेनो प्राधिकरण, सेक्टर-22 से कासना।
बॉटेनिकल बस स्टॉप से सेक्टर-62, बॉटेनिकल गार्डन-एडवंट, सेक्टर-62 -गौर सिटी एच्छर, बॉटेनिकल गार्डन- कासना गांव, गौर सिटी-नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन-छपरोली कट, शशि चौक से ऐश सिटी, शशि चौक से कैप टाउन, शशि चौक-एक मूर्ति, शशि चौक-महागुन मार्ट, शशि चौक-आम्रपाली सिलिकान, सेक्टर- 62- गौर सिटी- ग्रेनो प्राधिकरण।
सेक्टर 15-सेक्टर 62, यमुना प्राधिकरण-दनकौर गोलचक्कर-बाॅटेनिकल गार्डन, सेक्टर 62-जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर-35-जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर 62- 12, 22-गोलचक्कर माडल चौकी-12, 22-गोलचक्कर, सेक्टर-35-सूरजपुर-दादरी, सेक्टर 12,22- ग्रेनो प्राधिकरण-जेवर एयरपोर्ट, आइओसी-यूनिवर्सिटी-जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर-35-सूरजपुर-जेवर एयरपोर्ट, सेक्टर-35-परी चौक-कासना-जेवर एयरपोर्ट।