नोएडा के कॉलेजों में सप्लाई हो रही थी लाखों की ई-सिगरेट, दो तस्कर गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Jul 2024 05:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Jul 2024 05:35 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में नशीले पदार्थ का कारोबार तेजी से फैल रहा है। युवा गांजे के साथ-साथ अब फ्लेवर्ड केमिकल युक्त ई-सिगरेट की लत में पड़ते जा रहे है। वहीं कार और बुलेट से प्रतिबंधित ई-सिगरेट की आपूर्ति करने वाले दो आरोपियों को नोएडा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये की ई-सिगरेट बरामद हुई। दोनों की कार और बुलेट को भी कब्जे में लेकर उनके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार इस आरोप में पुलिस की गिरफ्त रियाज अहमद को थाना 39 पुलिस ने सेक्टर-37 के पास पकडा है, वहीं सेक्टर-49 पुलिस ने रंजीत को लाखों की ई-सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सेक्टर-37 के पास एक संदिग्ध कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस कार की जब चेकिंग की गई तो उसमें आठ लाख की चाइना मेड ई-सिगरेट मिली।
वहीं सेक्टर-49 पुलिस ने प्रतापगढ़ के रंजीत को लाखों की ई-सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। वर्तमान में बरौला में रह रहा रंजीत बुलेट से ई-सिगरेट की आपूर्ति करता था। एक ई-सिगरेट 4 से 5 हजार रुपये में बिकती है। यह सिगरेट पीजी, कॉलेज और अन्य स्थानों पर ऑन डिमांड सप्लाई की जाती थी। मांग अधिक होने के कारण प्रतिबंधित ई-सिगरेट की कीमत भी कई गुना अधिक हो जाती है। नामी कॉलेजों के आसपास इस प्रकार की ई-सिगरेट की ज्यादा आपूर्ति होती है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।