
सार
Noida News : यदि आपने अपने घर, दुकान अथवा फैक्ट्री का बिजली का बिल अभी तक नहीं भरा है तो जल्दी ही भर दीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आपके बिल जमा करने की अंतिम तारीख निकल जाए। 2 व 3 सितंबर को तकनीकी कारणों से बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे।
विस्तार
Noida News L आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (UPPCL) अपने विभाग की बिलिंग व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के तहत पूरी बिलिंग प्रणाली एकीकरण किया जा रहा हैं इस तकनीकी कार्य के चलते अगले 2 व 3 सितंबर को UPPCL यानि बिजली विभाग के किसी भी काउंटर पर आफलाइन अथवा आनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं होंगे। 4 सितंबर से दुबारा पूर्व की ही भांति बिजली के बिल जमा किए जा सकेंगे।
नोएडा क्षेत्र में तैनात उत्तर प्रदेश विद्यूत निगम (UPPCL) के मुख्य अभियंता राजीव मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत निगम की बिलिंग प्रणाली के एकीकरण का काम चल रहा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तकनीकी तौर पर यह काम पूरा हो चुका है। अलग अलग क्षेत्रों में यह काम पूरा करने के मकसद से 2 व 3 सितंबर 2023 को बिजली के जमा करने की पूरी प्रक्रिया बंद रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के आफलाइन अथवा आनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं किए जाएंगे। विद्युत विभाग ने अपील जारी की है कि बिजली विभाग के उपभोक्ता इन दिनों बिजली विभाग के चक्कर ना लगाएं। 4 सितंबर से पूर्ववत बिजली के बिल जा किए जा सकेंगे।
नोएडा में तैनात बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 2 व 3 सितंबर को बिजली के बिल जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित होगी। इस काम से बिजली की आपूर्ति पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से चल रही है और चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के कारण विभाग के रैवेन्यू पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारा महीना 31 अगस्त को क्लोज हो रहा है।
Noida News1 सितंबर को पूरा काम चलता रहेगा। 2 व 3 सितंबर शनिवार व रविवार है जिस कारण विभाग के रैवेन्यू कलेक्शन पर भी किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश विद्युत निगम ने बिजली के बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। एक लाख रुपये से अधिक बकायादारों के बिजली कनेक्शन तुरंत काटने के आदेश जारी किए गए हैं। Noida News