आंधी और बारिश से बत्ती हुई गुल, फसलों को पहुंचा नुकसान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:43 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित आस पास के क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने मंगलवार को गर्मी से राहत दी है। लेकिन इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप होने से नोएडा औऱ ग्रेटर नोएडा में लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। नोएडा औऱ ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में दो से 5 घंटे बाद सभी जगह आपूर्ति सामान्य हो सकी।
Noida News
तेज आंधी और बारिश से किसानों का नुकसान
मंगलवार तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान गेहूं की निकासी की तैयारी में लगे थे। लेकिन बारिश से किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। साथ ही तेज आंधा के कारण फसल का दाना भी गिर गया है। तेज आंधी और बीरिश से हुए इस नुकसान से किसान परेशान हैं। वहीं प्रशासन फसल के नुकसान का आकलन कराएगा।
10 से अधिक फीडर हुए ब्रेकडाउन
आपको बता दें कि मंगलवार शाम करीब छह बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि झालड़ा, मुरशदपुर, खेरली हाफिजपुर समेत 10 से अधिक फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिससे ग्रेनो वेस्ट से लेकर दनकौर, बिलासपुर, ग्रेटर नोएडा और सूरजपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
आंधी में गिरे बिजली के पोल
तेज आंधी और बारिश से नोएडा औऱ ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर पेड़ और पोल टूटने से भी बिजली की लाइन को नुकसान पहुंचा है। करीब सात बजे से आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति को सामान्य किया गया। 8 बजे तक शहर की 80 प्रतिशत आपूर्ति को शुरू कर दिया गया। जबकि 9 बजे तक शहर के आसपास के अन्य हिस्सों में आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं जहां पर पोल या पेड़ गिरे है। वहां पर देर रात तक काम चलता रहा। कुछ जगह पर आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।