रेव पार्टी के आरोप को लेकर एल्विश यादव ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा
Noida News
भारत
चेतना मंच
19 Feb 2024 10:15 PM
Noida News : मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें लगतार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एल्विश यादव सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए रेव पार्टी(Rave Party) का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।
Noida News
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Famous Youtuber Elvish Yadav) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल नोएडा (Noida City) में एल्विश यादव एक रेव पार्टी में करैत और कोबरा सांपों के विष की सप्लाई के मामले में लगातार घिरते जा रहे हैं। ऐसे में एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया है कि, 'मैं सांपों के विष वाली रेव पार्टी में शामिल नहीं था। एल्विश का कहना है कि रेव पार्टी के दौरान वह मुंबई में थे और उन पर एक संस्था द्वारा झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में नोएडा पुलिस (Noida Police) लगातार सबूत जुटा रही है और नोएडा पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।
एल्विश यादव ने किया सलमान खान के साथ होने का दावा
एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक वीडियो के जरिए अपनी बेगुनाही साबित करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एल्विश यादव यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रेव पार्टी (Rave Party) के दौरान वो मुबंई में थे और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ शूटिंग कर रहे थे। आगे उनको यह कहते हुए देखा जा सकता है कि इस केस से मेरा कुछ लेना-देना नहीं है।
एल्विश ने लोगों को किया चैलेंज
यूट्यूबर एल्विश यादव ने आरोप लगाने वाले लोगों को चैलेंज करते हुए कहा, कि पहले पुलिस को उनके रेव पार्टी (Rave Party) में शामिल होने की बात साबित करनी होगी। आगे उन्होंने पीपल फॉर एनिमल संस्था (People For Animals Organization) के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है और जिन लोगों द्वारा मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं उनका काम ही है नामी लोगों पर आरोप लगाकर उनसे पैसों की उगाही करना। एल्विश ने वीडियो के माध्यम से साफ-साफ कह दिया है कि. "अगर रेव पार्टी में मेरी मौजूदगी साबित कर दी जाएगी तो मैं वहीं करूंगा जो बोला जाएगा।"
https://twitter.com/ManchChetna/status/1759543078027977119
पुलिस लगातार कर रही जांच
रेव पार्टी में एल्विश यादव के मौजूद न होने के दावों के बीच पुलिस की ओर से एक बड़ा दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है।