Noida News : कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी ने की चोरी, सामान के साथ हुआ गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
21 Aug 2023 05:10 PM
Noida News : (चेतना मंच) नोएडा शहर में लगातार चोरी की घटना बढ़ती हुई नजर आ रही है। आए दिन कोई न कोई, कहीं न कहीं हाथ साफ करते हुए पकड़ा जाता है। एक बार फिर चोरा का मामला का मामला सामने आया है। एक कंपनी में काम करने वाले ही ने ही कंपनी से चोरी कर ली। कंपनी के मालकिन ने चोरी का शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई।
पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए 6 मोबाइल फोन, डेबिट क्रेडिट, कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ है।
Noida News in india
Noida News : थाना सेक्टर-126 प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-128 स्थित उसकी कंपनी एक्सिस हाउस में काम करने वाले धीरज कुमार ने तीन मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डेबिट कार्ड, डीएल, आधार कार्ड और पैन कार्ड चोरी कर लिए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर महज 12 घंटे के भीतर आरोपी धीरज कुमार को सेक्टर-132 जेपी रोड पुश्ता कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। धीरज के पास से कंपनी से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
Noida News in hindi
Noida News : वहीं थाना रबूपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव मुरादगढ़ी से मनीष पुत्र भरती को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन व चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने गत दिनों एक व्यक्ति के घर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़त की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
UP News: योगी सरकार, अयोध्या काशी के तर्ज पर सीतापुर नैमिषारण्य धाम में जल्द कराएगी कॉरिडोर का निर्माण..देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।