Noida News : नोएडा । जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतमबुद्धनगर संग प्रिय आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय तथा केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 31 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के अनुसार हाई स्कूल, आई0टी0आई0, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, वह अपने सभी दस्तावेजों के साथ आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी आगामी 31 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ए-49 ब्लॉक ए सेक्टर-62 नोएडा में अपने शैक्षिक मूल प्रमाण प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर आयोजित होने वाले रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।