Noida News : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे हुए मोबाइल फोन और सोने की चेन आदि बेचकर इकट्ठी की गई करीब एक लाख रुपए की रकम बरामद की है।
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी।
[video width="480" height="864" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-13-at-11.56.49-AM.mp4"][/video]
Noida News
उन्होंने बताया कि हाजीपुर अंडरपास के पास बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तथा घेरा बंदी कर उन्हें रोक लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने सिक्का माल के सामने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी।
लुटेरों को पुलिस ने किया घायल
अपर उपायुक्त ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अरुण पुत्र गुड्डू उर्फ विदेश निवासी टप्पल जनपद हाथरस तथा गौरव पुत्र बृजपाल निवासी मीत नगर दिल्ली के पैर में लगी है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी विकास पुत्र बृजभान मौके से भाग गया था। पीछा करके पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक लाख रुपये नगद,घटना में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की सैकड़ों वारदातें कबूल की हैं। Noida News