Noida News : एंबुलेंस में पीछे से एंडेवर कार ने मारी टक्कर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:08 AM
Noida : नोएडा । गौतमबुद्घनगर के नोएडा ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगह हुए तीन सडक़ हादसों में 4 लोग घायल हो गए। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस (Ambulances) को तेज रफ्तार एंडेवर कार ने टक्कर मार दी। डाढा गोल चक्कर के पास हुए सडक़ हादसे में से तेज गति से आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं पेरीफेरल (peripheral) रोड के कट के पास जीटी रोड (GT Road) पर कैंटर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
Noida News
जानकारी के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-168 एडवांट बिल्डिंग के सामने निर्माणाधीन अंडरपास के पास रामस्वरूप सिंह गौर एंबुलेंस से कानपुर देहात से मेदांता अस्पताल जा रहे थे, उनके साथ उनकी एंडेवर कार चल रही थी। ब्रेकर पर एंबुलेंस की गति धीमी होने के कारण पीछे आ रही एंडेवर गाड़ी ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी जिससे दोनों गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी है। और 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Noida News
थाना दादरी क्षेत्र में पेरीफेरल रोड के कट के पास जीटी रोड (GT Road) पर भी हादसा हुआ। शेरपुर गांव निवासी अजय बाइक से दूध लेकर नोएडा जा रहा था। नेशनल हाईवे 91 (NH-91) पर बील अकबरपुर गांव में पेरिफेरल कट के पास कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार अजय घायल हो गया और उसके दूध के डिब्बे और बाइक कैंटर के नीचे आ गए। अजय ने बताया कि कैंटर को नाबालिक परिचालक चला रहा था जबकि ड्राइवर कैंटर ने अलग बैठा हुआ था।
तीसरा हादसा ग्रेटर नोएडा ज़ोन के कासना थाना क्षेत्र में डाढा गोल चक्कर के पास हुआ इसमें से तेज गति आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर चालक शाहिद को गंभीर चोटें आई हैं उसे ग्रेटर नोएडा की जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।