
Noida News : नोएडा शहर को और भी बेहतर करने के लिए प्राधिकरण के अभियंताओं को दिल्ली आईआईटी प्रशिक्षित करेगी। यह प्रशिक्षण की यह कार्यशाला 4 तथा 5 सितंबर को आयोजित होगी।
नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सिविल, उद्यान, जल एवं सीवर, विद्युत एवं यांत्रिकी विभागों के इंजीनियर्स को आईआईटी के विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 4 तथा 5 सितंबर को नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशाला आयोजित होगी। इस दौरान पीपीटी के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसर्पोटेशन, ग्रीनरी, मार्केट, जल व सीवर आदि के बारे में इंजीनियर्स को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा एमबी को भरने, ऑनलाइन फाइल तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा आईटी संभाग को और भी सुदृढ किया जाएगा। Noida News