विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद केक काट कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व को धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर एन.ई.ए.के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि मणिपुर और नूंह जैसी अप्रिय घटना जो देश का सौहार्द बिगाडती है वो नहीं होनी चाहिए, देश के कानून पर सबको भरोसा रखना चाहिए, कानून के ऊपर कोई भी नही है। आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमें देश के विकास में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
इस अवसर पर एनईए के महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड, कोषाध्यक्ष एससी जैन, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, मौ. इरशाद, आरएम जिंदल, अजय सरीन, सचिव राजन खुराना, मयंक गुप्ता, विरेन्द्र नरूला, राहुल नैययर, सह सचिव गुरिन्द्र बंसल, मौ. आजाद, अतुल कांत वर्मा, दलीप मल्होत्रा, एसके मल्होत्रा, एमपी सिंह, अनिल गुप्ता, अमित कथूरिया, इन्दरपाल खांडपुर, ओम प्रकाश, राकेश गुप्ता, रजत अजमानी, अजय कुमार जैन, संदीप विरमानी, एचके गौतम, प्रवीन कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, डीके इग्ले, कपिल जैन, नरेन्द्र थरेजा, महावीर जैन, असीम जगिया, सुभाष जावा, संजीव बांदा, ब्रिज मोहन अरोड़ा, राजीव वाषर्णेय, आरजे सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित कई उद्यमी मौजूद थे। Noida News
विज्ञापन