हर नागरिक कम से कम 2 पौधा जरूर लगाए : पी.के. श्रीवास्तव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:43 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:43 AM
Noida News : नोएडा में केयरिंग एसोसिएशन इंडिया के पर्यावरण संग्रह अभियान की शुरुआत सेक्टर-77 से हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण करके अभियान की शुरुआत की। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी के अनेको निवासियों ने खासकर से बच्चों ने इस वृक्षरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था द्वारा सोमवार को 1001 पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
Noida News
ये लोग भी रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने सभी से अनुरोध किया कि वे कम से कम दो पेड़ लगाने का लक्ष्य रखें। जिससे हमारा प्रदेश एक हरियाली युक्त प्रदेश में तब्दील हो सके। वहीं शिवांश श्रीवास्तव ने गौतमबुधनगर में 15000 पेड़ संस्था द्वारा लगाए जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवनीत जौहरी, नितेश रंजन, केयरिंग संगठन के प्रदेश प्रभारी आलोक गर्ग, नोएडा प्रभारी पंकज त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार, राजत त्यागी, निखिल कुमार, मनीष जमुआर, ऋचा सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।