Noida News : हर वर्ग हितैषी है कांग्रेस पार्टी: अभिषेक
नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Dec 2021 08:19 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Dec 2021 08:19 PM
नोएडा । आज सेक्टर-93 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश आवाना के कार्यालय पर लखनऊ से नोएडा पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र अंबावत का स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिला अध्यक्ष कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अभिषेक जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उत्तर प्रदेश में हर वर्ग छोटे-बड़े उद्योग काम करने वाले लोगों को जिम्मेदारी देकर यह बताना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी सदैव व्यापारियों के हित में है और हित में कार्य करती रहेगी।
नोएडा विधानसभा में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोडऩे का कार्य कांग्रेस पार्टी से किया जा रहा है और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
स्वागत समारोह में एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव जितेंद्र अंबावत, पंचायती राज विभाग नोएडा महानगर अध्यक्ष सोविदर अवाना, जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ गौरव खंडेलवाल ,पूर्व महासचिव नरेंद्र भाटी, प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार जावेद खान, कांग्रेसी नेता सलोनी सोलंकी,शहजाद खान, पूर्व सचिव रामचंद्र गुप्ता, परमवीर लोहिया, नवल चौहान, अंकित पाठक, नीरज यादव, सतपाल सिंह, अखिलेश, सोनू, फखरुद्दीन तमाम साथियों ने स्वागत अभिनंदन किया।