
Noida News (चेतना मंच) नोएडा भाजपा की 'मेरी माटी-मेरा देश' बैठक का आयोजन ज़िला कार्यालय सेक्टर 116 में हुआ। इस बैठक को जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने लिया। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में खड़ा करना है, ऐसे समय पर माटी का वंदन समय की आवश्यकता है।
नोएडा के सेक्टर 116 में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता ने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति भारत माता के प्रति, भारत की माटी के प्रति अपनी श्रद्धा, अपनी भावना को अर्पित करें। वो एक चुटकी माटी करोड़ों-करोड़ों परिवारों से एकत्र होती हुई दिल्ली पहुंचे और वहां पर भावनाओं से ओत-प्रोत उस माटी से ‘‘अमृतवन’’ का निर्माण हो और एक देशभक्ति का ज्वारभाटा पूरे देश में फैले।
इसके चलते इस अभियान के द्वारा हर घर से हम नोएडावासी माटी लेंगे जिसे अमृत कलश के रूप में कर्तव्य पथ दिल्ली शहीद स्मारक भेजी जाएगी, उस माटी का इस्तेमाल शहीदों की याद में वहां बनी अमृत वाटिका के विकास में किया जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा पूरे भारतवर्ष में शुरू हो गई है और नोएडावासियों को भी इसमें पूर्ण योगदान देना है।
बैठक में ज़िला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष और इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ता रहे। जिसमें महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, गिरीश कोटनाला, योगेन्द्र चौधरी, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, रवि यादव, एस पी चमोली, प्रमोद बहल, गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, अर्पित गोयल, आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे। Noida News