
Noida News: विश्व पर्यावरण दिवस की वर्ष 2023 की थीम ‘सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन’ यानी प्लास्टिक से हो रह प्रदूषण की समस्या का समाधान अंतर्गत वन प्रभाग द्वारा वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मार्गदर्शन में एवं अमित गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी ओखला पक्षी विहार रेंज, गौतमबुद्धनगर के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में ओखला पक्षी विहार में मुख्यअतिथि मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की उपस्थिति में प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान संबंधी परिचर्चा करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
डीएम ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित हो रहा है, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है खराब हवा लोगों का दम घोट रही है। वर्तमान में हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। प्रत्येक दिन किसी न किसी रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा रोपित कर अपना सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा राधेश्याम, पर्यावरणविद ओम रायजादा, विक्रांत तोगड़, सी विंग संस्था के प्रतिनिधि मोहित भारद्वाज, शुभेंद्र रजावत तथा अन्य सम्मानित व्यक्ति एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।