Noida News : रिटायर्ड विंग कमांडर को पड़ोसियों ने धमकाया
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:23 PM
Noida News : (चेतना मंच) रिटायर्ड विंग कमांडर ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मकान को क्षतिग्रस्त करने व धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त सैन्य अधिकारी का आरोप है कि उनका पड़ोसी अपने मकान निर्माण के दौरान उनके मकान को नुकसान पहुंचा रहा है।
लापरवाही और दबंगई से क्षतिग्रस्त किया मकान
Noida News : सेक्टर-49 में रहने वाले विंग कमांडर विशाल शर्मा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में बीना चोपड़ा और उनके बेटे अंकित चोपड़ा द्वारा भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनके पड़ोसी लापरवाही और दबंगई से उनके मकान को काफी क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। विशाल शर्मा का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसके घर की छत पर अपने आदमियों को भेज कर आईजीएल की पाइपलाइन को सीमेंट में दबा चुके हैं और छत पर तोडफ़ोड़ कर चुके हैं। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो अंकित चोपड़ा अपने आर्किटेक्ट नगालिया को लेकर उनकी अनुपस्थिति में घर पहुंचे और उनकी पत्नी को धमकी देकर गए।
शिकायत के बाद भी दिखाई दबंगई
Noida News : इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने पूर्व में भी पुलिस में शिकायत की थी।
रिटायर्ड विंग कमांडर विशाल शर्मा के मुताबिक शिकायतें करने के बावजूद भी उनके पड़ोसी दबंगई दिखाते हुए उनके मकान को लगातार क्षति पहुंचने का काम कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर वीना चोपड़ा, अंकित चोपड़ा व आर्किटेक्ट नगालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Toyota Innova : बिना पेट्रोल के दौड़ेगी गाड़ियां, नितिन गडकरी ने किये एलानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।