
Noida News : अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी की मदद के लिये पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने विभाग की तरफ से 10 लाख रूपये की सहायता देकर मानवीयता की मिसाल पेश की है। कमिश्नर के इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस पुलिस कमिश्नर के प्रयासों की खासी सराहना कर रहे हैं।
आम जनमानस में भावना है कि खाकी के पीछे कडक़ रौबीला व संवेदनहीन व्यक्तित्व होता है। अक्सर लोग पुलिसकर्मियों को संवेदनहीन मानकर उनसे बचने का प्रयास करते हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पदभार संभालते ही पुलिस की छवि को बदलने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। आम जरूरतमंद लोगों की मदद अथवा घायल छात्रा स्वीटी का मामला हो उसमें उन्होंने मानवीयता दिखाते हुए एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।
नये साल की पूर्व संध्या पर ग्रेटर नोएडा में सडक़ हादसे में घायल हुई बी-टेक अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी के उपचार के लिए साथी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मदद के लिए क्राउडफंडिंग की जा रही है। जब यह मामला गौतमबुद्घनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तुरंत घायल छात्रा के इलाज में मदद करने का निर्णय लिया। गुरुवार देर रात ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया की पुलिस आयुक्त कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर घायल स्वीटी के इलाज में मदद के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 10 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन देंगे। पुलिस कमिश्नर की इस पहल की जैसे ही शहरवासियों को खबर लगी तो उन्होंने इस निर्णय की खासी सराहना की।
कमिश्नर की इस पहल की सोशल मीडिया के अलावा शहर भर में सराहना हो रही है। सभी ने उम्मीद जताई है कि पुलिस महकमें द्वारा दी गई इस आर्थिक मदद से पीडि़त परिवार को काफी मदद मिलेगी।
बता दें कि नये साल की पूर्व संध्या पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा स्वीटी अस्पताल के आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
[video width="426" height="240" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-06-at-12.28.38-PM.mp4"][/video]मूलरूप से बिहार निवासी स्वीटी के इलाज पर लाखों रूपये का खर्च आ चुका है। स्वीटी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण साथी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी गई है। स्वीटी के हालत को देखते हुए लोग उपचार के लिए उसके परिजनों की मदद कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भी 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से 10 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा के बाद से स्वीटी के उपचार में आ रही आर्थिक तंगी की कमी काफी हद तक दूर होगी। घायल स्वीटी के परिजन, छात्र व शहरवासी उसके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।