Noida News : आबकारी टीम ने कई दुकानों का किया निरीक्षण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:22 AM
नोएडा । जनपद गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा गठित टीम के सदस्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह द्वारा मामूरा, कार मार्केट, सेक्टर 66, सेक्टर 58, बरौला सोरखा स्थित देशी, विदेशी, बियर दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया एवं गुप्त रूप से टेस्ट परचेज व दिल्ली गौतमबुद्ध नगर बार्डर पर स्थित कोंडली में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गयी तथा बलराम सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा ग्रेटर नोएडा के साइट 4, परी चैक, तुगलपुर में दुकानों की चेकिंग की गई और गुप्त रूप से टेस्ट परचेस कराया गया। इसके अलावा हरियाणा राज्य के सीमा से लगी कोण्डली, सैनिक फार्म हाउस, पुस्ता रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 राहुल कुमार सिंह द्वारा दादरी व बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित देशी, विदेशी, बियर दुकानों का सघन निरीक्षण व टेस्ट परचेज किया गया व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बिल अकबरपुर दादरी टोल प्लाजा पर रोज चेकिंग की गयी तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 पी0सी0दीक्षित द्वारा जेवर क्षेत्र के दुकानो का सघन निरीक्षण किया गया व यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर अवैध शराब की बरामदगी के लिए सघन रूप से चैकिंग की गई।