
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में कूड़े के देर में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। इस विस्फोट में तीन मासूम बच्चे झुलस गए। झुलसे हुए तीनों बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 22 सी1 स्थित मदर डेयरी के पास रहने वाले सरुद्दीन का 5 वर्षीय वर्षा बेटा एहतेशाम, 2 वर्षीय बेटी सनीबा तथा डेढ़ वर्षीय बेटी मेहरबा घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान पास पड़े कूड़े के ढेर में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी।
कूड़े के ढेर में पड़ा अचानक से विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से तीनों बच्चे झुलस गए। बच्चों के झुलसने की जानकारी मिलने पर उनके माता-पिता में अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी व्यक्ति ने पुराना पटाखा कूड़े के ढेर में डाल दिया था। कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण पटाखा फट गया। जिसकी चपेट में आकर तीनों बच्चे झुलस गए।