Noida News : एयरलाइन में नौकरी दिलाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़
Noida News: Used to trap with Chinese loan app, then used to blackmail
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jan 2022 07:33 PM
Noida : नोएडा । थाना फेस वन पुलिस ने सेक्टर-6 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन वे लैपटॉप आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने 30 से 40 लोगों को इंडिगो एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया है।थाना फेस वन के थाना प्रभारी ने विरेश गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-6 नोएडा जी-13 तृतीय फ्लोवर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भाड़ाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से राहुल पुत्र मुकेश कुमार निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद, कमल पुत्र राजवीर सिंह निवासी खरखोदा मेरठ को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों को इंडिगो एयरलाइन में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार से लेकर लाखों रुपए तक की ठगी कर रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों ने 30 से 40 लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रहे हैं।