Noida News : परिजनों ने तय की शादी, युवक ने की आत्महत्या
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:42 PM
Noida news : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक युवती को पसंद करता था जबकि उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी जिससे वह नाखुश था।
Noida News :
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बीती शाम हबीबपुर गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के भिजवाया। युवक की शिनाख्त मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी विरेशपाल पुत्र रामपाल के रूप में हुई। वीरेश नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विरेशपाल किसी युवती को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसके परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी थी जिसको लेकर वह नाखुश था। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।