
Noida News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रख्यात किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को नोएडा में होंगे। वे हिंसा मुक्त भारत-2024 अभियान में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी विशिष्ट वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे।
यह जानकारी देते हुए दलित उत्थान महासभा के अध्यक्ष राजकुमार भारती ने बताया कि सेक्टर-37 स्थित डॉ. अंबेडकर विहार स्थित सामुदायिक भवन में कल (रविवार को) हिंसा मुक्त भारत-2024 अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रख्यात किसान नेता राकेश टिकैत बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे।
Noida News : उन्होंने बताया कि विशिष्ट वक्ता के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक एसएस नेहरा करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे से होगा।
इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत, ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस, एफसीएएडी, अंबेडकर एजुकेशन ट्रस्ट बहुजन एकता मंच, अमोद मोमिन यूनाइटेड ओबीसी फोरम, डीपीएसएएम, एमएसपी महासभा तथा दलित उत्थान महासभा भागीदारी निभा रही है। इस कार्यक्रम की आयोजक सावित्रीबाई फुले महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी निर्देश सिंह हैं।
Bulandshahr News: पार्क जाने के बहाने घर से निकली मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से कर ली शादी देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।