
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-15 के नया बांस में आज दिल्ली एनसीआर के नामचीन पहलवानों का अखाड़ा जुटेगा। दंगल से पहले सोमवार की सुबह ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने स्व. ऋषिपाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ट्रस्ट के प्रवक्ता मनीष चौधरी ने बताया कि ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने आज मोरना चौराहे पर पहुंचकर स्व. भाई ऋषि पाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने वालों में सतीश प्रमुख, ज्ञानेंद्र अवाना, महेंद्र अवाना, रामपाल अवाना, रोहतास अवाना, चौधरी धर्मवीर सिंह, स्व. ऋषि पाल के छोटे भाई चौ. राजकुमार, ओमवीर सिंह करहाना, ओमेन्द्र प्रधान, शिवकुमार, सुमेर रावत एवं प्रवक्ता ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
प्रवक्ता मनीष चौधरी ने बताया कि इस दंगल में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तथा राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अलीगढ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तथा गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाधिकारी एन.पी. सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद अशोक प्रधान, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता तथा पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह आदि मौजूद रहेंगे। दंगल का उदघाटन गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा करेंगे तथा अध्यक्षता लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह करेंगे।

दंगल में करीब 100 कुश्तियां कराई जाएंगी। जिसमें प्रथम विजेता को 1 लाख रूपये, उप विजेता को 51 हजार रूपये, तृतीय विजेता को 21 हजार रूपये तथा चतुर्थ विजेता को 11 हजार रूपये की ईनामी राशि दी जाएगी। दंगल में गुरू जयराम अखाड़ा के हिंद केसरी जयप्रकाश पहलवान, सुखबीर पहलवान, गुरू लीलू, राजकुमार बैसला, लाल पहलवान बद्री अखाडा, जगदीश काली व रमन चंदगीराम अखाड़ा, महासिंह हनुमान अखाड़ा व गुरू जयवीर छत्रसाल स्टेडियम के पहलवान मौजूद रहेंगे।
नोएडा क्षेत्र के समाजसेवी एवं कुश्ती प्रेमी स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित 33वें विशाल दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल की दो बड़ी इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। सर्फाबाद गांव स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने 4 लाख रुपये की बड़ी इनामी कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
अखाड़ा गुरु हनुमान के पहलवान कलुआ तथा अखाड़ा गुरु तेज सिंह के पहलवान रोहित के बीच हुई यह इनाम कुश्ती बराबरी पर रही। 2 लाख 51 हजार रूपये की दूसरी बड़ी ईनामी कुश्ती के लिए स्व. प्रधान श्याम सिंह के सुपुत्र एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव तथा सहसवान ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। दूसरी बड़ी इनामी कुश्ती गुरु सुखबीर खलीफा के पहलवान उपकार शर्मा व गुरु हनुमान के पहलवान सुमित खडख़डिय़ा के बीच बराबरी पर रही। दंगल में अन्य इनामी कुश्ती संपन्न हुई जिसमें पहलवान उन्हें अपने दम खम दिखाया।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दंगल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह दंगल एक बड़ा प्लेटफार्म साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। पूर्व मंत्री एवं स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह यादव के छोटे भाई पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि उनके भाई कुश्ती प्रेमी थे और उन्होंने अपने जीवन काल में कुश्ती व पहलवान को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए थे।
कुश्ती के प्रति उनके इस प्रेम की वजह से प्रत्येक वर्ष सर्फाबाद गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय पहलवानों के अलावा नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेते हैं। श्री यादव ने कहा कि पहलवान कुश्ती के खेल में विदेशों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं ऐसे में कुश्ती के खेल और उभरते पहलवानों को और अधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर दंगल के आयोजक एवम पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, सहसवान ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव, सुखबीर खलीफा, मलखान पहलवान, रणपाल पहलवान, सूबे पहलवान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।