Noida News: 9 प्राधिकरण कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:10 AM
Noida : नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इन्द्रागांधी कला केन्द्र के सभागार में नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत 9 कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी कुमार संजय, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, नोएडा एम्प्लॉईज एसोसिएसन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल, महासचिव कपिल शर्मा ने सभी कर्मचारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सभी कर्मचारी सम्मान व प्रेम देखकर अभिभूत हो गए। जिन कर्मचारियों को विदाई दी गई उनमें सहायक मैकेनिक कम ऑपरेटर ओमकार सिंह, जय प्रकाश, रविन्द्र पाल, स्वच्छताकर्मी श्रीमती शकुन्तला, श्रीमती राजवती, उद्यानकर्मी अशोक, हृदयलाल, काशीकांत, आदि शामिल हैं। ओएस डी कुमार संजय ,अविनाश त्रिपाठी एम्प एसो के अध्यक्ष चौ कुशलपाल सिंह,महामंत्री कपिल शर्मा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार व दीपक चौहान सचिव महेंद्र उपस्थित रहे।