किसान नेता चौ. बिहारी सिंह बागी की प्रतिमा का अनावरण 29 नवंबर को
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:15 AM
नोएडा (चेतना मंच)। केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर किसान नेता चौधरी बिहारी सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। ये कार्यक्रम 29 नवंबर को गौतमबुद्धनगर के रुपवास गांव में होगा। 29 नवंबर को चौ. बिहारी सिंह की तीसरी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर ही उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
इस सिलसिले में चौधरी बिहारी सिंह ट्रस्ट के प्रतिनिधि आज कृष्ण पाल से उनके दिल्ली आवास पर मिले थे। उन्हें कार्यक्रम के बारे में बताया गया, वहां उन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति दी। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र सिंह, यतेंद्र कसाना, राज सिंह प्रधान, महेंद्र प्रधान, धीरज सिंह, बेगराज गुर्जर, विनोद शर्मा आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में कई बड़े नेता होंगे शामिल
ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजनी देवी ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह समेत कई और बड़े राजनेताओं के इस कार्यक्रम में शरीक होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियां अभी से जोर-शोरों से चल रही है। चौधरी बिहारी सिंह इस इलाके के प्रखर किसान नेता थे। नोएडा की स्थापना से लेकर यहां के किसानों की भलाई के लिए उन्होंने सालों लड़ाई लड़ी। एक बार इंदिरा गांधी की चुनावी सभा की चमक को फीका करने के लिए वो अपनी सभा में शेर ले आए थे जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इंदिरा की सभा छोड़कर उनके पास आ गई थी। इस तरह उन्होंने सभा को अपनी ओर आकर्षित किया था। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों की जमीनों का वाजिब हक मिलने की लड़ाई बड़ी सिद्दत से लड़ी।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।