
Noida News : किसानों के लिए जल्द ही 'किसान कोटा स्कीम' शुरू की जाएगी। इसके तहत 1976 से 1997 के बीच वाले उन किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे, जिन्हें प्लॉट नहीं मिले हैं। साथ ही किसानों को 5 प्रतिशत प्लॉट देने और अन्य समस्याओं का निस्तारण भी जल्द ही किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और नोएडा के विधायक पंकज सिंह के साथ किसानों की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में उपरोक्त बातें निकालकर सामने आईं।
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन मंच की अगुवाई में नोएडा प्राधिकरण और नोएडा के विधायक पंकज सिंह के साथ एक बैठक में भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने किसानों की समस्याओं को सिलसिलेवार तरीके से रखा था। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मिले आश्वासन के बाद किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
बैठक के दौरान प्राधिकरण की ओर से एसीईओ प्रभास कुमार ने आश्वासन दिया कि नोएडा प्राधिकरण जल्द ही 1976 से 1997 के बीच वाले सभी किसानों के लिए किसान कोटा स्कीम लाने की तैयारी में है। इसके तहत उन किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे, जिन्हें प्लॉट नहीं मिल सके हैं।
Noida News : उन्होंने कहा कि 450 मीटर से 1000 मीटर की आबादी छोड़ने, किसानों को 10 प्रतिशत मुआवजा देने, लीज बैक करते समय बेटियों को भी वारिस माने जाने जैसे जो मुद्दे शासन स्तर पर लंबित हैं, उन्हें भी लखनऊ कैबिनेट से जल्द ही पास करवा लिए जाने की उम्मीद है।
बैठक के दौरान जिन मुद्दों का निस्तारण प्राधिकरण के स्तर पर हो सकता है, उनका तुरंत निस्तारण करवाने की बात भी उठी। साथ ही कहा गया कि जिन किसानों की आबादी का निस्तारण 450 मीटर के अंदर हो सकता है, नोएडा प्राधिकरण को उनकी आबादा का निस्तारण तुरंत करना चाहिए।
इस दौरान पेरीफेरल रोड के अंदर की गैर-पुश्तैनी आबादी एवं कॉमर्शियल गतिविधि पर बनी कमिटी के साथ ही भूलेख विभाग के मूल प्लॉटों की पत्रावली तैयार कर उन्हें योजना विभाग में भेजने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा इस विभाग में पिछले कई वर्षों से पड़े हुए प्लॉट पर एक नया सेक्टर बनाकर किसानों को तुरंत उनका अलॉटमेंट लेटर देने की बात भी उठाई गई।
Noida News : अपनी बात रखते हुए नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सेक्टर-146 में 90 हजार मीटर की जमीन किसानों को 5 प्रतिशत के प्लॉट देने के लिए आरक्षित की गई है। जो मुद्दे लखनऊ गए हैं, जल्दी ही वे भी पास होकर वापस आ जाएंगे और 5 प्रतिशत के प्लॉटों में कॉमर्शियल गतिविधि अर्थात कार्य करने की मंजूरी भी देने के लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव की आबादियों के निस्तारण के लिए सभी गांवों का रोस्टर बनाकर जारी कर दिया जाएगा और प्राधिकरण के बड़े अधिकारी भी मौके का मुआयना कर आबादी निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
बताया जाता है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और नोएडा के विधायक के साथ हुई वार्ता के बाद किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों की समस्याओं के लिए जल्द ही नई पहले देखने को मिलेगी।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ प्रभास कुमार, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी और देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। दूसरी ओर किसानों की ओर से भाकियू मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, प्रमोद त्यागी व विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौतम लोहिया राष्ट्रीय महासचिव,आशीष चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, रिंकू यादव राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा, अशोक चौहान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, विमल त्यागी, विक्रम यादव, सत्येंद्र गुर्जर, सोनू चौहान, रोहित, कोषाध्यक्ष राजवीर चौहान, तरुण भाटी, प्रिंस भाटी, प्रमोद भाटी, फिरे, फूल कुमार चौहान, राहुल पवार सहित अनेक किसानों ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।
Chanakya Niti : चाणक्य नीति में बताया गया पत्नी को खुश रखने का उपाय, आज भी है कारगर
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।