
Noida News : किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को बड़ा झटका दे दिया। किसानों को बरगलाने और उनके बीच फूट डालने की नोएडा प्राधिकरण की योजना फेल हो गई। किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को गांव से खदेड़ दिया। किसानों के रोष को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को आखिरकार बैरंग वापस लौटना पड़ा।
बता दें कि भारतीय किसान परिषद ने आगामी 21 सितंबर को नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी करने की घोषणा कर रखी है। परिषद के बैनर तले किसान भारी संख्या में नोएडा प्राधिकरण के सामने पिछले 16 जून से ही धरने पर बैठे हुए हैं। किसान मुआवजे, आबादी, लीजबैक आदि जैसी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
Noida News : भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं के सामाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। किसान लगातार अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की मांगों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के बारे में पहले ही बता दिया गया है। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई है। लेकिन अब किसानों को अपनी ताकत दिखाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
सुखबीर खलीफा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण किसानों में निराशा व्याप्त है। इसलिए आगामी 21 सितंबर को नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी करने का फैसला किया गया है। अब किसान नोएडा प्राधिकरण को अपनी ताकत दिखाकर रहेंगे।
Noida News : बताया जाता है कि किसानों के रुख को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों के बीच फूट डालने की एक बड़ी चाल चली थी। इसके तहत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अलग-अलग गांवों में प्राधिकरण की टीमें भेजने की शुरुआत की थी।
इस टीम को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। टीम में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे किसानों से मुलाकात कर उन्हें नोएडा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में बताएं और प्राधिकरण को किसानों के हितैषी के रूप में प्रस्तुत करें। इस तरह उनके ऊपर किसानों को बरगलाने और उनके बीच फूट डालने की जिम्मेदारी डाली गई थी।
Noida News : गुूरुवार को नोएडा प्राधिकरण की ओर से किसानों को बरगलाने और उनके बीच फूट डालने की योजना की हवा निकल गई। नोएडा प्राधिकरण की टीमें अपनी इसी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अलग-अलग गांवों के किसानों से मुलाकात करने को निकली थी, लेकिन उनकी यह योजना उलटी पड़ गई।
जानकारी मिली है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम गेझा और होशियारपुर गांवों की ओर रवाना हुई थी। गेझा गांव में पहले से ही खार खाए किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की कोई बात नहीं सुनी और उन्हें गांव में घुसने तक नहीं दिया।
वहीं जब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम होशियारपुर गांव पहुंची, तो वहां किसान पहले से ही तैयार बैठे थे। किसानों ने टीम को देखते ही 'नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी वापस जाओ, वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इन नारों के साथ किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की टीम को गांव से खदेड़ दिया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बैरंग वापस लौटने के लिए मजबूर हो गए।
बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत, कई के घायल होने की सूचना
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।