Noida News: किसानों की प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:46 AM
नोएडा । भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में आज 106वें दिन भी 81 गांव के किसानों की धरना जारी रहा। आज सुबह प्राधिकरण के बोर्ड रूम में संगठन के संरक्षक व किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा और एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह की मौजूदगी में वार्ता की हुई। खबर लिखे जाने तक वार्ता जारी थी।
गौरतलब है कि 81 गांवों के किसान अपनी आबादी जहां है जैसी है छोड़े जाने की मांग तथा 10 प्रतिशत के प्लॉट एवं नक्शा निति गांव में लागू न कराए जाने आदि आदि समस्याओं को लेकर लगातार 106 दिन से धरना दे रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों ने पशु बांधने से लेकर प्राधिकरण पर लोक डाउन तक लगा दिया । कई बार वार्ता भी हुई लेकिन विफल रही ।आज फिर किसानों और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई।
वार्ता में सुखबीर खलीफा के अलावा अशोक चौहान, राजेंद्र यादव ,सुधीर चौहान, उदल शास्त्री, सुरेंद्र प्रधान आदि किसान नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा और पुलिस के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के साथ खबर लिखे जाने तक वार्ता जारी थी।