
Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय किसान नेताओं ने जाने माने किसान नेता महेंद्र सिंह चिराौली को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान बड़ी संख्या में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक नोएडा क्षेत्र के गाँव अगाहपुर के बारात घर में नोएडा महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और राजकुमार मोनू को युवा मोर्चा का नोएडा अध्यक्ष नियुक्त किया गया और बलराज बैसोया को प्रदेश उपाध्यक्ष सास्कृति प्रकोष्ठ। बैठक के बाद किसान नेता दिवंगत आत्मा चौधरी मैहेंद्र सिंह चौरोली की शोक सभा हुई दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर, महामंत्री बीसी प्रधान, लाट साहब लोहिया एडवोकेट, सुभाष भाटी, प्रेम सिंह भाटी, कोशिंदर यादव, आनंद भाटी, ओमप्रकाश गुर्जर, संतराम अवाना, अजय, रहीसुद्दीन, पवन खारी, सत्यप्रकाश अवाना, गजराज नंबरदार, पुष्पेन्द्र जाटव, अनिल प्रजापति, देवराज जाटव, ऋषि अवाना, चन्दरपाल, सिंघराज भाटी, नीरज भाटी, लोकेश पिलवान, पवन खारी, महेश तवर परविंदर, रहुसद्दीन आदि मौजूद रहे।