Noida News : किसानों का धरना व आमरण अनशन समाप्त, कुछ मांगों पर बनी सहमति
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:22 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:22 PM
नोएडा । भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में प्राधिकरण पर चल रहा किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है। कुछ मांगे किसानों की मान ली गई जबकि कुछ को बोर्ड बैठक में ले जाने की बात को लेकर सहमति बनी है। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह समझौता के दौरान मौजूद रहे।
धरना के संयोजक सुखबीर खलीफा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित मांगों पर किसानों की सहमति बनी। वर्षों से किसानों की मुख्य समस्या थी की आबादी को लेकर जिसमें विनियमीकरण की सीमा 450 मीटर प्रति व्यक्ति से बढ़ाकर एक हजार मीटर प्रति व्यक्ति कर दी गई है। पेरीफेरल रोड के अंदर जो जमीन किसान ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी तो उसका समाधान स्वामित्व/ घरौनी योजना के तहत कर दिया जाएगा। आबादी निस्तारण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्र के 15 दिन के अंदर कर दिया जाएगा और उसकी अगली बोर्ड मीटिंग में रजिस्ट्री खुलने का प्रावधान कर दिया जाएगा। साथ ही 10 प्रतिशत 64.7 प्रतिशत की मांग को लेकर प्राधिकरण ड्राफ्ट बनाकर इसको शासन को प्रेषित करेगा, जिसकी पैरवी जनप्रतिनिधि विधायक व सांसद द्वारा की जाएगी।
जनपद गौतमबुद्धनगर के व्यक्तियों द्वारा किसी भी व्यक्ति से नोएडा में जमीन खरीदें जाने पर उसके मूल लाभ के लिए परीक्षण कर समय अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भवन नियमावली निस्तारण के संबंध में भवनों की ऊंचाई ग्राउंड फ्लोर लेवल से टॉप छत के लेवल तक नापी जाएगी और किसी भी प्रकार का नक्शा नहीं पास कराया जाएगा। साथ ही मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट के लिए भूमि उपलब्धता ना होने के कारण भूलेख विभाग में नहीं रोका जाएगा और मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट सभी को प्लॉट ही दिए जाएंगे, प्लानिंग में डाले हुए प्लॉट अधिकतम 6 माह में निस्तारित कर दिए जाएंगे। मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट के लिए अलग से एक क्लस्टर/चक दिया जाएगा। विकास कार्यों के लिए फाइल भूलेख विभाग में ना भेजकर वर्क सर्किल लेवल पर ही करा दिए जाएंगे ।
8- 5 प्रतिशत के प्लॉट में व्यावसायिक गतिविधि चलाने के लिए रियायती दर पर कमेटी बनेगी जो कि इस बोर्ड मीटिंग में निर्णय लेकर अग्रिम बोर्ड मीटिंग से पास कराया जाएगा। ग्रामों में खेल के प्रति लगाव को देखते हुए नोएडा में इंटरनेशनल मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाएगा। प्रत्येक गांव में पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाते हुए एक खेल का बजट अलग से निर्धारित किया जाएगा। इन सब मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना स्थल पर विधायक पंकज सिंह व सांसद डा. महेश शर्मा आए। इन्हीं के मध्य प्राधिकरण अधिकारी एसीईओ प्रवीण मिश्र, ओएसडी तहसीलदार व पुलिस अधिकारी एडिशनल डीसीपी रणविजय मौजूद रहे।
सभी ने खलीफा के आत्मविश्वास, साहस, ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि धरने हमने बहुत देखे हैं लेकिन ऐसा आंदोलन जो अनुशासित आत्मविश्वास से लवरेज 36 बिरादरी ओं का समूह हमने कभी नहीं देखा।