
Noida News: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) संगठन की बैठक कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में हुई। जिसमें आगामी 17 मई को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर रणनीति तय की गई।
संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की नीतियों से किसान त्रस्त है। लंबे समय से किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ जिससे किसानों में भारी गुस्सा है। आबादी, बैकलीज, 10 प्रतिशत प्लॉट एवं ग्राम विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर बैठक में चर्चा हुई।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अर्चना सिंह को जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ, सुभाष सिंह को तहसील सचिव जेवर, देवेंद्र मोहन तहसील उपाध्यक्ष सिकंदराबाद, राजीव मलिक तहसील उपाध्यक्ष सदर, समय वीर को ग्राम अध्यक्ष पारसौल मनोनीत किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर, जिला प्रभारी विपिन कसाना, तहसील अध्यक्ष दादरी किसान नेता राजकुमार रूपबास, प्रदेश सचिव विनोद मालिक, मालती देवी मण्डल उपाध्यक्ष सहित आदि लोग मौजूद रहे।