
Noida News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार APEEJAY INTERNATIONAL SCHOOL में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जहां महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर दिए गए, वहीं आपात स्थिति में निपटने के तौर तरीके भी बताए गए।
एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव द्वारा स्कूल में उपस्थित महिलाओं व बच्चों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आपके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है, जिसमें आपके सम्मान को ठेस पहुंचे और आपके अधिकारों का हनन हो तो आप वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर तुरंत सूचित करे। पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी खाकी वर्दीधारी आपकी सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।
एडीसीपी ने बच्चों को अपने पुलिस के साथ हुये अनुभव को शेयर करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जिस पर एक बच्चे ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि एक बार अपने परिवार के साथ नोएडा से बुलन्दशहर रात्रि के समय जा रहे थे तो अचानक से उनकी गाडी खराब हो गयी। रात्रि होने के कारण कोई मैकेनिक व अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। तब उनके पापा ने डायल 112 पर कॉल किया गया तो तत्काल उनको डायल 112 से मदद प्राप्त हुई और सकुशल उनके गन्तव्य तक पहुंचाया। बच्चे ने बताया पुलिस की तत्परता व मदद को देखकर मेरे परिजनों द्वारा पुलिस की बहुत प्रशंसा की गई।
बच्चों द्वारा अपने माता पिता के साथ साथ घटित हुई साइबर क्राइम की घटनाएं भी साझा की गई। आईपीएस प्रीति यादव ने बच्चों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए साइबर से बचाव के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी और जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने साथ घटित सभी अच्छी बुरी घटनाओं को अपने माता पिता के साथ शेयर करें। स्कूल में अपने टीचर को अपनी सारी बात बतायें और अगर आपकी समस्या का कोई समाधान न हो तो चाइल्ड हेल्प लाइन पर आप सहायता ले सकते हैं। जहां आपकी सारी बात गोपनीय रखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाती है।
कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा/साइबर श्रीमती वर्णिका सिंह, एसीपी 1 ग्रेटर नोएडा एवं स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. सरिता पाण्डेय, एडमिन ऑफिसर विनय कुमार चौबे एवं अन्य स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।